अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, पारंपरिक मान्यताओं और जनआस्था का जीवंत प्रतीक:अनुराग शर्मा

अनूप धीमान

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे राज्यसभा सांसद सांसद अनुराग शर्मा ने शनिवार को प्रातः अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में स्थित भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में शीश नवाया तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने बिजली महादेव के अस्थायी शिविर में भी शीश नवाया।
इस अवसर पर उन्होंने देवभूमि कुल्लू की समृद्ध धार्मिक परंपराओं, विशिष्ट देव संस्कृति और सदियों पुरानी लोक आस्थाओं के प्रतीक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की महत्ता को अनुभव किया।
उन्होंने कहा कि देवभूमि कुल्लू में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में विशिष्ट स्थान रखता है। यह उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, पारंपरिक मान्यताओं और जनआस्था का जीवंत प्रतीक है। यहां भगवान रघुनाथ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों देवी-देवता अपने देवलुओं, कारदारों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ ढालपुर पहुंचते हैं।
शर्मा ने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव की सबसे बड़ी विशेषता भगवान रघुनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और देवी-देवताओं के सामूहिक समागम की परंपरा है। कुल्लू दशहरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा आयोजन देवभूमि कुल्लू की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करता है।

Khabar Himachal
Author: Khabar Himachal

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, पारंपरिक मान्यताओं और जनआस्था का जीवंत प्रतीक:अनुराग शर्मा

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के चयन हेतु सरकार द्वारा परिवारों के चयन हेतु जारी किए गए समावेशन एवं बहिष्करण मानदंडों स्पष्ट दिशा निर्देश जारी , कौन होगा शामिल कौन होगा बाहर

एसपी लाहौल एवं स्पीति शिवानी मेहलाऔर एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज़ देश के 100सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, हिमाचल के चार ऑफिसर इस सूची में , दो महिला ऑफिसर भी शामिल,

धर्मशाला स्टेडियम ख़ूबसूरती और तकनीकी का बेजोड़ संगम, बारिश रुकने के महज आधे घंटे में मैच शुरू ,इंद्रू नाग जी के दिव्य आशीर्वाद से बारिश भी नहीं रोक सकी धौलाधार की गोद में क्रिकेट का उत्सव:, भारत–अफगानिस्तान वनडे के लिए धर्मशाला तैयार,बेल बजाकर अनुराग सिंह ठाकुर ने किया वन डे मैच का शुभारंभ