हिमाचल प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों ने देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है जिसमें प्रदेश की दो महिला आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं पहली महिला अधिकारी हैं प्रदेश के लाहौल स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला जिनका नाम भी इस में शामिल है वहीं नूरपुर की एसपी इल्मा अफरोज ने भी इस सूची में जगह बनाई है वहीं हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह और शिमला के एसपी गौरव सिंह का नाम इस सूची में शामिल है
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची जारी की है। इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण का उद्देश्य उन पुलिस अधिकारियों के कार्यों को पहचान देना है जिन्होंने अपने नेतृत्व, प्रभावी कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
किसी भी विकसित और समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पहचान उसके नागरिकों में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास की भावना होती है। जब नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं, तभी शिक्षा, व्यापार, उद्योग, निवेश और सामाजिक गतिविधियां सुचारु रूप से आगे बढ़ती हैं। इसी कारण प्रभावी कानून व्यवस्था किसी भी राज्य और जिले के सर्वांगीण विकास की आधारशिला मानी जाती है।
जिला पुलिस प्रमुख, चाहे वे एसएसपी, एसपी, डीसीपी, पुलिस कमिश्नर अथवा समकक्ष अधिकारी हों, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर अपराध और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने, सड़क यातायात को सुव्यवस्थित रखने तथा संकट की परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।
एक सक्षम पुलिस कप्तान केवल अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित नहीं करता, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत संबंध भी विकसित करता है। आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग, पारदर्शी कार्यशैली, जवाबदेही, जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग और संवेदनशील प्रशासन किसी भी जिले में शांति और विकास का मजबूत आधार तैयार करते हैं।

सर्वेक्षण के प्रथम चरण में फेम इंडिया और एशिया पोस्ट ने केंद्र एवं राज्य सरकारों के उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों, विभिन्न प्रशासनिक स्रोतों, मीडिया रिपोर्टों, विशेषज्ञों की राय, सोशल मीडिया विश्लेषण तथा व्यापक ग्राउंड सर्वे के आधार पर देश के शीर्ष 100 पुलिस अधिकारियों की पहचान की है। उनका मूल्यांकन दस प्रमुख मानकों पर किया गया, जिनमें अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, दूरदर्शी नेतृत्व एवं नवाचार, जवाबदेह एवं पारदर्शी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, सजगता एवं संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता एवं जनसंपर्क, विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध व्यक्तियों की राय तथा मीडिया एवं सार्वजनिक छवि शामिल हैं।
सर्वेक्षण का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि देशभर में प्रभावी पुलिस नेतृत्व और जनोन्मुख पुलिसिंग के सफल मॉडलों को सामने लाना भी है।

ज़िलाबार सूची
हिमाचल प्रदेश
बलबीर सिंह (एसपी हमीरपुर)
गौरव सिंह (एसपी शिमला)
इल्मा फरोज़ (एसपी नूरपुर)
शिवानी मेहला (एसपी लाहौल एवं स्पीति)
डॉ. जी.वी. सुंदीप चक्रवर्ती (एसएसपी श्रीनगर)
राहूल अलवाल (डीसीपी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली)
रोहित राजवीर सिंह (डीसीपी ईस्ट दिल्ली)
शशांक जायसवाल (डीसीपी ट्रैफिक, अब रोहिणी)
संजीव कुमार यादव (डीसीपी स्पेशल सेल)
तनु श्री (एसपी पुलवामा, अब दिल्ली)
आंध्र प्रदेश
अधिराज सिंह राणा (एसपी साइबर क्राइम)
शेल्के नचिकेत विश्वनाथ (एसपी कडपा)
तुषार दूडी (एसपी चित्तूर)
वी. हर्षवर्धन राजू (एसपी प्रकाशम)
असम–मेघालय
गौरव अभिजीत दिलीप (एसएसपी डिब्रूगढ़)
नुमल महट्टा (एसएसपी बोंगाईगांव)
पंकज यादव (एसएसपी बाजाली)
पार्थ प्रतिम दास (एसएसपी कछार, अब नगांव)
वी. वी. राकेश रेड्डी पी. (एसपी गोलपाड़ा)
विवेक सिएम (एसपी ईस्ट खासी हिल्स)
बिहार
अम्बरीश राहुल (एसपी औरंगाबाद, अब पुलिस अकादमी)
स्वीटी सहरावत (एसपी पूर्णिया, अब स्पेशल ब्रांच)
नवजोत सिमी (एसपी अरवल)
परिचय कुमार (एसपी कटिहार)
प्रेरणा कुमार (एसपी लखीसराय)
सुशील कुमार (एसएसपी गया जी)
विश्वजीत दयाल (एसपी जमुई)
छत्तीसगढ़
प्रशांत कुमार ठाकुर (एसपी सूरजपुर, अब डीआईजी पीएचक्यू)
राय गौरव रामप्रवेश (एसपी दंतेवाड़ा, अब बलौदाबाजार-भाटापारा)
रॉबिन्सन गुरिया (एसपी नारायणपुर, अब डीसीपी रायपुर)
गुजरात
डॉ. हर्षदकुमार के. पटेल (डीसीपी जोन-1, अहमदाबाद)
डॉ. जगदीश चावड़ा (डीसीपी वडोदरा)
विजय जे. पटेल (एसपी खेड़ा)
हरियाणा
अदिति सिंह (डीसीपी एमडीसी जोन, पंचकूला)
अंशु सिंगला (एसपी एंटी करप्शन, अब डीसीपी मुख्यालय, गुरुग्राम)
दीपक जेवरिया (एसपी महेंद्रगढ़)
लोगेश कुमार पी. (एसपी चरखी दादरी)
झारखंड
अनुदीप सिंह (एसपी पाकुड़)
हृदिप पी. जनार्दन (एसपी स्पेशल ब्रांच)
डॉ. बिमल कुमार (एसपी गिरिडीह)
प्रभात कुमार (एसएसपी धनबाद)
श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे (एसपी सिमडेगा)
कर्नाटक
बिंदु मणि (कोडागु)
डॉ. अरुण के. (मंगलुरु सिटी)
मल्लिकार्जुन बालदंडी (मैसूरु)
मुथाराजू एम. (चामराजनगर)
केरल
आर. आनंद (एसपी पथनमथिट्टा)
साबू मैथ्यू के.एम. (एसपी कोट्टायम)
विजय भारत रेड्डी (एसपी कासरगोड)
मध्य प्रदेश
समीर सौरभ (एसपी मुरैना, अब रेडियो भोपाल)
संपत उपाध्याय (एसपी जबलपुर)
श्रद्धा तिवारी (डीसीपी भोपाल मुख्यालय)
महाराष्ट्र
कृषिकेश रावले (डीसीपी जोन-1, पुणे)
नीति पुडी रश्मिता राव (डीसीपी नागपुर जोन-4)
सोमय मुंडे (डीसीपी छत्रपति संभाजीनगर)
नितिन दत्तात्रय बागटे (रत्नागिरी)
मणिपुर–त्रिपुरा
क्ष. शिवकांता सिंह (एसपी इंफाल वेस्ट)
मौर्य कृष्णा सी. (एसपी दक्षिण त्रिपुरा)
शंकर देबनाथ (एसपी पश्चिम त्रिपुरा)
नागालैंड
डॉ. प्रीतपाल कौर (एसपी पेरेन/पेेक)
एस. वेसुप्रा केज़ो (एसपी मोकोकचुंग)
ओडिशा
अमृतपाल कौर (एसपी नुआपाड़ा)
गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र (एसपी झारसुगुड़ा)
जगमोहन मीणा (डीसीपी भुवनेश्वर)
प्रतीक सिंह (एसपी पुरी)
पंजाब
गुरप्रीत सिंह भुल्लर (एसएसपी अमृतसर)
कंवरदीप कौर (एसएसपी चंडीगढ़)
मनिंदर सिंह (एसएसपी रोपड़)
संदीप मलिक (एसएसपी होशियारपुर)
एस. गुरबंस सिंह बैंस (एसएसपी फरीदकोट)
राजस्थान
अभिषेक शिवहरे (एसपी जैसलमेर)
डॉ. अमृता दुहन (एसपी उदयपुर)
मृदुल कच्छवाह (बीकानेर)
प्रवीण नायक नूनावत (एसपी सीकर)
रंजीता शर्मा (जयपुर ईस्ट)
शैलेंद्र सिंह इंदौलिया (एसपी जालौर)
सिक्किम
लाल बहादुर छेत्री (एसपी मंगन)
नकुल प्रधान (एसपी सोरेंग)
तमिलनाडु
डॉ. के. महेश्वरी (डीसीपी रेडहिल्स, अवडी सिटी पुलिस)
जी. चंदीश, आईपीएस (एसपी रामनाथपुरम)
तेलंगाना
खरे किरण प्रभाकर (डीसीपी साउथ जोन, हैदराबाद)
पोथाराजू साई चैतन्य (कमिश्नर, निजामाबाद)
श्रीबाला बी. (डीसीपी क्राइम्स, साइबराबाद)
उत्तर प्रदेश
आकाश पटेल (चंदौली)
अनुराग आर्या (बरेली)
अपर्णा रजत कौशिक (मिर्जापुर)
दीक्षा शर्मा (ईस्ट जोन, लखनऊ)
डॉ. कौस्तुभ (गोरखपुर)
इलामारन जी. (एटा)
के.के. बिश्नोई (संभल)
प्राची सिंह (अंबेडकर नगर)
डॉ. इराज राजा (गाजीपुर)
सर्वानंद टी. (अमेठी)
उत्तराखंड
चंद्रशेखर घोडके (एसपी अल्मोड़ा)
सर्वेश पंवार (एसएसपी पौड़ी गढ़वाल)
सुरजीत सिंह पंवार (एसपी चमोली)
पश्चिम बंगाल
पापिया सुल्ताना (एसपी मेदिनीपुर)
वाई. रघुवंशी (एसपी कृष्णानगर)
मिस पुष्पा (एसपी बारासात, अब पूर्व बर्धमान)








