अनूप धीमान
आज जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री अनुराग शर्मा ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त करने, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा कांगड़ा जिले के समग्र विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा की उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री अनुराग शर्मा के नेतृत्व में कांगड़ा जिला कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूती के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं अनुराग शर्मा ने जिला कांगड़ा के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस संगठन का तहे दिल से धन्यवाद किया ।वहीं उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रभारी रजनी पाटिल, चेतन चौहान, विदित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सहित जिला कांगड़ा के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा और प्रदेश की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी।









