अनंत अंबानी के जन्मदिन पर मां बगलामुखी मंदिर में हवन, रुद्राभिषेक व कांगड़ी धाम भंडारा, नव ग्रह मंदिर का किया जाएगा निर्माण

अनूप धीमान कांगड़ा

रिलायंस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर Anant Ambani के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, बनखंडी देहरा में भव्य धार्मिक आयोजन किए गए। उनकी दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मंदिर परिसर में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए।
मंदिर के गर्भगृह में मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी दिनेश रत्न व अन्य ब्राह्मणों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। सुबह 11 बजे मां बगलामुखी को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इसी दौरान शिव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Anant Ambani द्वारा नवग्रह मंदिर के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करवाई गई, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और अधिक धार्मिक सुविधाएं मिलेंगी।

मंदिर के पुजारी आचार्य दिनेश रत्न ने बताया कि Anant Ambani के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशेष हवन अनुष्ठान और पूजा-अर्चना संपन्न की गई। उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी द्वारा मंदिर के लिए दिए जा रहे सहयोग के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। आचार्य दिनेश रत्न ने यह भी बताया कि उनके सहयोग से मंदिर परिसर में नवग्रह मंदिर का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष लाभ मिलेगा।

मंदिर का इतिहास:
मां बगलामुखी मंदिर, बनखंडी देहरा हिमाचल प्रदेश के प्रमुख सिद्धपीठों में से एक है। यह मंदिर शक्ति की दस महाविद्याओं में से एक देवी बगलामुखी को समर्पित है, जिन्हें शत्रुओं पर विजय और संकटों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि यहां किए गए हवन और पूजा-अर्चना विशेष फलदायी होते हैं, जिसके चलते देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

Khabar Himachal
Author: Khabar Himachal

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के चयन हेतु सरकार द्वारा परिवारों के चयन हेतु जारी किए गए समावेशन एवं बहिष्करण मानदंडों स्पष्ट दिशा निर्देश जारी , कौन होगा शामिल कौन होगा बाहर

एसपी लाहौल एवं स्पीति शिवानी मेहलाऔर एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज़ देश के 100सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, हिमाचल के चार ऑफिसर इस सूची में , दो महिला ऑफिसर भी शामिल,

धर्मशाला स्टेडियम ख़ूबसूरती और तकनीकी का बेजोड़ संगम, बारिश रुकने के महज आधे घंटे में मैच शुरू ,इंद्रू नाग जी के दिव्य आशीर्वाद से बारिश भी नहीं रोक सकी धौलाधार की गोद में क्रिकेट का उत्सव:, भारत–अफगानिस्तान वनडे के लिए धर्मशाला तैयार,बेल बजाकर अनुराग सिंह ठाकुर ने किया वन डे मैच का शुभारंभ