अनूप धीमान
ज़िला मंडी के करसोग उपमंडल के चवासी क्षेत्र की दुरस्त सीमावर्ती पंचायत तुमन का गाँव तुमन सोमवार को आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ गया। सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित शकेलड से तुमन, 2.700 कि.मी लम्बी सड़क का विधिवत उद्घाटन करसोग कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एव्ं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वी सिंह नेगी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी महेश राज द्वारा बतौर मुख्यातिथि के रूप में किया गया. इस दाैरान गांव तक एचआरटीसी बस का ट्रायल भी किया गया जोकि सफल रहा। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने शकेलड से तुमन बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गांव में बस पहुंचते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे।
सड़क के बनने और बस की सुविधा मिलने से तुमन गाँव सहित इसके आसपास के अन्य गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा.
बस का ट्रायल सफल होने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई और प्रदेश कांग्रेस नेता महेश राज व करसोग प्रशासन सहित लोक निर्माण विभाग. परिवहन निगम के अधिकारियों व बस के चालक/परिचालक को मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों ने शकेलड से तुमन और तुमन से आनी तक ट्रायल बस से सफर भी किया। इस मौके पर गांव में मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर तुमन गाँव में आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह में करसोग कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोरी लाल शर्मा व स्थानीय पंचायत के उप प्रधान चमन खाची ने अपने संबोधन में तुमन गांव को सड़क सुबिधा से जोड़ने और परिवहन बस के सफल ट्रायल के लिए कांग्रेस नेता महेश राज. कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी. एसडीएम करसोग. के अलावा लोक निर्माण विभाग. वन विभाग. परिवहन निगम सहित लाईन डिपार्टमेंट के अन्य सभी अधिकारी का आभार जताया. उन्होंने नेताओं को गाँव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया और गांव को जल्द बस सुबिधा से जोड़ने का आग्रह किया.वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि महेश राज ने अपने संबोधन में ग्रामीणों को सड़क सुबिधा से जुड़ने और परिवहन बस के सफल ट्रायल के लिए बधाई दी. उन्होंने गांव को जल्द बस सुबिधा से जोड़ने और अन्य मांगों को जल्द पुरा करने का भरोसा दिलाया. इस मौके पर जल शक्ति मण्डल करसोग के एक्सईएन बुद्धि सिंह ठाकुर. तुमन पंचायत के चालक सुभाष. परिचालक मीना राम. प्रधान ख्याली राम. दिनेश मेहता. नारायण भंडारी.प्रधान निरम सिंह. अमित. संदीप. प्रेम जसपाल. किशन. परिवहन निगम के सोनू. ख्याल चन्द शर्मा. वरिष्ठ नागरिक आत्मा राम शर्मा. प्रताप शर्मा. राजेश शर्मा. चेत राम शर्मा. राजू शर्मा. कमल दत्त. कपिल शर्मा. भोवन. जीवा नंद. केशव राम शर्मा. गोविंद शर्मा. इन्द्र दत्त भारद्वाज. नरसिंह दास. माठू राम शर्मा. गुलाब दास. दीना नाथ. मोहन लाल. बक्शी राम. पुरुषोत्म. ख्याल चन्द. आर्यन शर्मा . धर्म पाल. लाल चन्द शर्मा. जितेंद्र बिट्टु. दलीप. महिला मंडल प्रधान हेम लता. युवक मण्डल प्रधान चुन्नु शर्मा. पंच भुवनेश. सोनू शर्मा. रीता देवी. सहित अन्य विशिष्ट अतिथि व ग्रामीण मौजूद रहे.











