मेले और उत्सव हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग : अनुराग शर्मा। राज्यसभा सांसद ने जयसिंहपुर राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

अनूप धीमान

जयसिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने राज्यसभा सांसद का स्वागत किया और उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शोभा बढ़ाने पर उनका हार्दिक आभार प्रकट किया। खेल मंत्री ने उत्सव समिति की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आयोजन समिति को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख हिस्सा हैं तथा इन्हें संजोकर रखना समाज के हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे उत्सवों से समाज में आपसी सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है। प्रदेश में आयोजित होने वाले ये पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध परंपराओं एवं संस्कृति का सजीव दर्शन कराते हैं, जिससे हमारी उच्च धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुगमता से हस्तांतरित होती है। इन उत्सवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर बेहतरीन अवसर प्राप्त होते हैं।

आयुष मंत्री ने सांसद अनुराग शर्मा का राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव जयसिंहपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर का दशहरा यहां के स्थानीय लोगों के लिए आस्था और विश्वास का केंद्र है। हर वर्ष इस महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने महोत्सव समिति द्वारा किए गए बेहतर आयोजन की प्रशंसा भी की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, उत्सव समिति के सरकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Khabar Himachal
Author: Khabar Himachal

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के चयन हेतु सरकार द्वारा परिवारों के चयन हेतु जारी किए गए समावेशन एवं बहिष्करण मानदंडों स्पष्ट दिशा निर्देश जारी , कौन होगा शामिल कौन होगा बाहर

एसपी लाहौल एवं स्पीति शिवानी मेहलाऔर एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज़ देश के 100सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, हिमाचल के चार ऑफिसर इस सूची में , दो महिला ऑफिसर भी शामिल,

धर्मशाला स्टेडियम ख़ूबसूरती और तकनीकी का बेजोड़ संगम, बारिश रुकने के महज आधे घंटे में मैच शुरू ,इंद्रू नाग जी के दिव्य आशीर्वाद से बारिश भी नहीं रोक सकी धौलाधार की गोद में क्रिकेट का उत्सव:, भारत–अफगानिस्तान वनडे के लिए धर्मशाला तैयार,बेल बजाकर अनुराग सिंह ठाकुर ने किया वन डे मैच का शुभारंभ