सीमेंट तथा सरिया की कीमतों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी आम जनता पर सीधा हमला है। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कांगड़ा इन जनविरोधी मूल्यवृद्धियों की कड़े शब्दों में निंदा करती है : अशोक कटोच

अनूप धीमान

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कांगड़ा के सचिव अशोक कटोच ने कहा कि एक ओर सीमेंट की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं अब सरिया की कीमतों में ₹500 प्रति क्विंटल की वृद्धि ने हालात को और गंभीर बना दिया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए घर बनाना या मरम्मत कराना अब लगभग असंभव होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमेंट और सरिया जैसी आवश्यक निर्माण सामग्री की कीमतों में इस तरह की मनमानी बढ़ोतरी से मजदूरों, छोटे ठेकेदारों, किसानों और मध्यम वर्ग पर सीधा असर पड़ रहा है। यह बढ़ोतरी विकास कार्यों को भी प्रभावित करेगी। सीमेंट और स्टील कंपनियाँ मुनाफाखोरी में लिप्त हैं और केंद्र व राज्य सरकारें इन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं।
सीपीआई(एम) जिला कांगड़ा मांग करती है कि सीमेंट व सरिया की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर सख्त सरकारी नियंत्रण लगाया जाए तथा मुनाफाखोर कंपनियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। यदि सरकार ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया तो पार्टी जनआंदोलन तेज करने को मजबूर होगी।

Khabar Himachal
Author: Khabar Himachal

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों के चयन हेतु सरकार द्वारा परिवारों के चयन हेतु जारी किए गए समावेशन एवं बहिष्करण मानदंडों स्पष्ट दिशा निर्देश जारी , कौन होगा शामिल कौन होगा बाहर

एसपी लाहौल एवं स्पीति शिवानी मेहलाऔर एसपी नूरपुर इल्मा अफरोज़ देश के 100सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने जारी की देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची, हिमाचल के चार ऑफिसर इस सूची में , दो महिला ऑफिसर भी शामिल,

धर्मशाला स्टेडियम ख़ूबसूरती और तकनीकी का बेजोड़ संगम, बारिश रुकने के महज आधे घंटे में मैच शुरू ,इंद्रू नाग जी के दिव्य आशीर्वाद से बारिश भी नहीं रोक सकी धौलाधार की गोद में क्रिकेट का उत्सव:, भारत–अफगानिस्तान वनडे के लिए धर्मशाला तैयार,बेल बजाकर अनुराग सिंह ठाकुर ने किया वन डे मैच का शुभारंभ